Loading home…

राजेंद्र राही और गोपाल सिंह एक ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने भोजपुरी और हिंदी गानों की गायकी में किसी तरह का समझौता नहीं किया और अच्छे गाने गाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । ये दोनों बहुत ही पुराने सिंगर हैं लेकिन फूहड़ और द्विअर्थी गानों से इन्हें परहेज है इसलिए इन दोनों गायकों का संघर्ष भी काफी लम्बा है । इनकी प्रतिबद्धता को हिया म्यूज़िक सलाम करता है और इन दोनों महान कलाकारों को भोजपुरिया और हिंदी गायकी में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है । आप सभी श्रोतागण से आग्रह है कि इन दोनों कलाकारों के शब्द चयन, शैली और धुन को इत्मीनान से सुनें, हम दावा करते हैं कि आपका मन इन्हें बार - बार सुनने को कहेगा ।