
हर गाने की एक कहानी होती है हर गाने का एक किस्सा होता है कोई धुन माज़ी की झील में कंकर फ़ेंक उफ़ान जगाती है कोई धुन उदास ग़मगीन माहौल में चेहरे पे मुस्कान ले आती है कभी राह चलते कोई धुन कहीं दूर से कान पे पड़े तो पांव यूँही रुक जाते हैं, पर सोच कहीं दूर ..किसी और के पास चली जाती है किसी धुन के साथ सुबह होती है अक्सर, साथ चलती है पूरे दिन किसी धुन के साथ ख़्वाबों को न्योता दिया है संग रात गुज़ार ने का कुछ गाने हमेशा तुम्हारे लिए ही थे मेरी तरफ से कुछ गाने हमने हमसे संग ही गुनगुनाये हैं ये गाने न होते तो भी रिश्ता तो इतना ही गहरा होता हमारा बस..इतना सुरीला न होता..सच में हर गाने की एक कहानी होती है हर गाने का एक किस्सा होता है ये हम दोनों से बेहतर कौन जानेगा? :) ये वोही गाने हैं...जो हमने साथ जीए थे...और शायद अब भी...