Loading home…
भगवान श्रीकृष्ण को श्रीहरि का आठवां अवतार कहा जाता है. माना जाता है कि भगवान कृष्ण नारायण का पूर्ण अवतार थे. धरती पर जन्म लेने के बाद कृष्ण अवतार में उन्होंने बहुत सी लीलाएं की. कान्हा से लेकर द्वारकाधीश श्रीकृष्ण बनने तक उन्होंने बहुत कठिन सफर तय किया. श्रीकृष्ण के हर काम के पीछे जनकल्याण की मंशा और संसार के लिए एक संदेश छिपा रहता था|